दोस्तों जब भी हम विदेश जाने की बात करते है तब हमारे पास पासपोर्ट और वीज़ा होना बहुत जरुरी है अब यहाँ पर सवाल आता है पासपोर्ट और वीज़ा क्या होता है बहुत से लोग कंफ्यूज में रहते है की इन दोनों में क्या अंतर है पासपोर्ट और वीज़ा कहा पर इस्तिमाल होता है पासपोर्ट कितने तरीके के होते है क्या हम वीज़ा के बिना किसी देश में यात्रा कर सकते है आज हम आपको इन सारे सवालो के जवाब देने वाले है। यदि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ते है तो आपको पासपोर्ट और वीज़ा के बारे पूरी जानकारी मिल जाएगी।
पासपोर्ट क्या होता है ?
पासपोर्ट एक तरीके का डॉक्यूमेंट है जो विदेश यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति का पहचान और उसकी राष्ट्रीयता (Nationality) बताने वाला दस्तावेज होता है और ये दस्तावेज उस देश की सरकार जनता को प्रदान करती है। बड़े लोगो के अलावा छोटे बच्चो का पासपोर्ट होना भी आवश्यक है।
पासपोर्ट एक Small Booklet है जिसमे किसी व्यक्ति का नाम , उसकी राष्ट्रीयता, माता पिता का नाम, फोटो, लिंग, हस्ताक्षर, जन्म तारीख और स्थान, पासपोर्ट नंबर और उस पासपोर्ट का expiry date ये सभी जानकारियाँ होती है। पासपोर्ट बनवाने से पहले व्यक्ति की पूरी जानकारी ली जाती है उसके बाद पासपोर्ट जारी किया जाता है एक से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट होना बहुत अनिवार्य है। जब आप विदेश पहुंच जाते है तो वही पासपोर्ट एक पहचान पत्र यानी की (ID Proof) की तरह काम करता है।
पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है
हम आपको बता दे की पासपोर्ट 5 प्रकार के होते है
1. साधरण पासपोर्ट
ये पासपोर्ट गहरे नीले रंग का होता है। ये छोटी यात्रा और बिज़नेस ट्रिप्स के लिए इस्तिमाल किया जाता है इस पासपोर्ट को टूरिस्ट पासपोर्ट भी कहा जाता है।
2. आधिकारिक पासपोर्ट
ये पासपोर्ट सफ़ेद रंग का होता है। ये पासपोर्ट उन सरकारी कर्मचारी को दिया जाता जो विदेश में भारत सरकार को represent करते है। इसे सर्विस पासपोर्ट भी कहा जाता है।
3. राजनयिक पासपोर्ट
ये पासपोर्ट मैरून रंग का होता है जो विदेश यात्रा के दौरान वाणिज्य दूतावासों और उच्च सरकारी ऑफिसर को दिया जाता है।
4. अस्थाई पासपोर्ट
यदि किसी व्यक्ति का विदेश में पासपोर्ट खो जाये तो वह व्यक्ति उस देश में Indian Embassy certificate देती है जिससे वह व्यक्ति अपने देश में आ सकता है इस पासपोर्ट को temporary पासपोर्ट भी कहा जाता है।
वीज़ा क्या होता है
वीज़ा एक तरीके का आधिकारिक दस्तावेज (Official Document) होता है जिसकी मदद से कोई व्यक्ति विदेश में घूमने, कार्य करने और निर्धारिक समय के लिए रह सकता है। यदि आपको भारत से अमेरिका जाना है तो आपको वीज़ा अमेरिकन सरकार से मिलेगा इसमें भारत सरकार का कोई रोल नहीं होगा।
आप वीज़ा के मदद से विदेश में क़ानूनी रूप से प्रवेश करते है। कई देशो में प्रवेश करने से पहले वीज़ा अप्लाई करना पड़ता है अधिकतर देशो में वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा होती है और तो कुछ देश में वीज़ा अप्लाई करने से पहले इंटरव्यू और मेडिकल जांच होती है।
वीज़ा कितने प्रकार के होते है
पासपोर्ट की तरह भी वीज़ा भी कई प्रकार के होते है जैसे -
1. टूरिस्ट वीज़ा
जैसा की इसके नाम से पता चल रहा है की ये टूरिस्ट वीज़ा और ये वीज़ा उन लोगो को दिया जाता जो विदेश घूमना चाहते है लेकिन इस वीज़ा से आप विदेश कोई काम नहीं कर सकते है केवल आप घूम ही सकते है।
2. बिज़नेस वीज़ा
ये वीज़ा उन लोगो को दिया जाता है जो विदेश में काम या बिज़नेस करना चाहते है।
3. ट्रांजिट वीज़ा
ये शार्ट टर्म वीज़ा होता है और ये वीज़ा उन लोगो को दिया जाता है जो विदेश में घूमना चाहते है लेकिन वहा अधिक समय के लिए रुक नहीं सकते। ये वीज़ा केवल पांच दिन या उससे अधिक दिन का होता है।
4. स्टूडेंट
ये वीज़ा उन स्टूडेंट्स को दिया जाता है विदेश में पढ़ना चाहते है।
मै आशा करता हूँ की अब आपको वीज़ा और पासपोर्ट के बारे में बहुत अच्छे तरीके से पता चल गया होगा। यदि आपको मेरी यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करे
*******ध्यनवाद *******
ये भी पढ़े
Please do not enter any spam link in the comment box