यदि आप कंप्यूटर के फील्ड अपना Carrier बनाना चाहते है तो आप BCA कोर्स को कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे BCA कोर्स क्या होता है BCA करने के लिए आपको क्या योगयता होनी चाहिए, BCA कोर्स को किस तरीके से करे, BCA कोर्स में आपको क्या सिखाया जाता है BCA कितने साल का कोर्स होता है BCA करने के बाद आप किस फील्ड में जॉब कर सकते है और कितनी सैलरी मिलती है। आज हम आपको इन तमाम सवालो का जवाब देंगे।
![]() |
BCA Course |
1. BCA कोर्स क्या है
BCA का फुल फॉर्म Bachelor Of Computer Application होता है ये कोर्स पुरे तीन साल का होता है BCA कोर्स में 6 सेमेस्टर होते है और हर एक सेमेस्टर का एग्जाम होता है और प्रोजेक्ट भी सबमिट करना होता है।
2. BCA कोर्स में क्या सिखाया जाता है
इस कोर्स में आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखया जाता है जैसे की C , Java, C++, HTML, PHP, CSS, Python etc. इस कोर्स में आपको सॉफ्टवेयर कैसे बनाया जाता है, वेबसाइट को कैसे डिज़ाइन किया जाता है कंप्यूटर का बेसिक बताया जाता है, कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या होता है और इंडस्ट्री लेवल पर काम कैसे किया जाता है। ये सभी चीज़े सिखया जाता है।
3. BCA कोर्स के लिए क्या योगयता होनी चाहिए
सबसे पहले 12 पास होना जरुरी है और 12 क्लास में आपको कम से कम 60 % होना चाहिए क्योंकी यदि आपके 60% रहेंगे तो आप किसी भी प्राइवेट या गवर्नमेंट कॉलेज में आसानी से एडमिशन ले सकते है। कोशिश करे आप क्लास 11 में साइंस या कॉमर्स ले क्योंकी इन सब सब्जेक्ट में मैथ्स सिखया जाता है जो आपको BCA काफी मदद करेगा।
4. एंट्रेंस (Entrance) एग्जाम दे
जैसी ही आप क्लास 12 पास कर लेते है तब आपको BCA कोर्स का Entrance एग्जाम देना होगा। ज्यादातर कॉलेज में आपको Entrance नहीं देना होता है लेकिन यदि आप किसी गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन लेते है तो आपको Entrance एग्जाम देना पड़ सकता है। BCA कोर्स की ये खास बात है की आप इसको किसी भी सब्जेक्ट से कर सकते है। कुछ ही कॉलेज साइंस सब्जेक्ट मांगते है। BCA करने के आप किसी भी प्राइवेट या गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते है।
5. इंटरशिप के लिए अप्लाई करे
जैसे ही आप BCA कोर्स को कम्पलीट कर लेते है तब आप इंटरशिप (Job) के लिए अप्लाई कर सकते है या हो सकता है की आपके कॉलेज में कंपनी आये आपको जॉब देने के लिए। BCA कोर्स करने के बाद आपको कंप्यूटर एक्सपर्ट भी कह सकते है। यदि आप से सोचते है डिग्री होने से आपको जॉब मिल जायेगा तो आप गलत है आपके अंदर स्किल्स भी होनी चाहिए इसलिए जो आपको BCA कोर्स में सिखया जाता है उसको अच्छे से पढ़े और प्रक्टिकली (Practically) अप्लाई करे। BCA कोर्स करने के बाद आराम से 25000 - 30000 रुपय कमा सकते है यदि आप मेहनत करते है तो आप इसे भी अधिक कमा सकते है।
Related Post
Please do not enter any spam link in the comment box