अलग - अलग देशो के राष्ट्रीय प्रतीक या चिन्ह होता है वैसे ही हमारे महान देश भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है जो की आज हम आपको बताने वाले है। कई लोग अपने देश भारत का राष्ट्रीय प्रतीक ही नहीं जानते जो एक निराशा वाली बात है क्योंकी हमें अपने देश के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
अक्सर प्रतियोगिता एवं परीक्षाओ में राष्ट्रीय चिन्ह से सम्बंदित सवाल आ जाते है ऐसे में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की पूरी जानकारी मिलना संभव नहीं है तो मैंने सोचा क्यों न आपको लोगो को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाये।
राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)
• भारत की सविंधान सभा के राष्ट्र ध्वज प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया ।
• राष्ट्र ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई 3 : 2 है।
• राष्ट्र ध्वज को तिरंगा के नाम से जाना जाता है क्योंकी इसमें तीन रंग होते है 一 सबसे ऊपर केसरिया रंग बिच में सफ़ेद रंग तथा सबसे निचे हरा रंग होता है।
• सफ़ेद रंग के बिच में च्रक होता है जिसे अशोक चक्र कहते है जिसमे 24 तीलियाँ होती है।
• भारतीय संस्थान द्वारा भारतीय ध्वज के 9 मनाक निर्धारित किये गए है। इसमें सबसे बड़ा झंडे के आकर 21 х 14 फुट तथा सबसे छोटे ध्वज का आकर 6 х 4 इंच है।
राष्ट्रीय चिन्ह (National Symbol)
• भारत का राज चिन्ह सारनाथ में स्थित अशोक स्थम्ब जिसके सिर पर चार सिंह है जो एक दूसरे की ओर पीठ किये हुए है। इनके निचे घंटे के आकर का पदम् के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, दौड़ता हुआ एक घोडा, सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मुर्तिया है, जिनके बिच में चक्र बने हुए है।
• भारत सरकार ने राज चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। इस राज चिन्ह में केवल तीन सिंह दिखाई पड़ते है। चक्र के दायी और एक सांड और बायीं ओर एक घोडा है। आधार का पदम् छोड़ दिया गया है।
• फलक के निचे मुंडकोपनिषद का सूत्र सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में अंकित है।
राष्ट्र गान
• भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक है जो रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा है।
• राष्ट्र गान को भारत की सविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को अपनाया।
• राष्ट्र गान सर्वप्रथम 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
• राष्ट्र गान के गायन का समय लगभग 52 सेकंड है जबकि इसके संक्षिप्त गायन (प्रथम तथा अंतिम पंक्ति) का समय 20 सेकंड है।
राष्ट्रीय गीत
• भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम है जो बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा है।
• राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम 1896 ई० को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
• राष्ट्रीय गीत के गायन का समय 1 मिनट 5 सेकंड है। इस गीत का ताल कहरवा राग में है।
• वर्तमान में आकशवाणी एवं दूरदर्शन के दैनिक कार्यक्रमों की शरुवात राष्ट्र गीत से ही की जाती है।
राष्ट्रीय पंचांग (National calendar)
• काल गणना हेतु ग्रिगेरियन कैलेंडर के साथ - साथ सम्पूर्ण भारत के लिए एक राष्ट्रीय पंचांग को भी अपनाया गया है जो शक संवत पर आधारित है।
• भारत सरकार ने उदेश्यो के लिए 22 मार्च, 1957 को राष्ट्रीय पंचांग अपनाया।
• राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार वर्ष में 22 मार्च को तथा लौंग वर्ष (लिप ईयर) में 21 मार्च को पड़ता है।
राष्ट्रीय पशु (National animal)
• भारत का राष्ट्रीय पशु बाग़ (tiger) है।
• बाग़ से पूर्व भारत का राष्ट्रीय पशु सिंह था।
• राष्ट्रीय पशु की देश में निरंतर संख्या घटती जा रही है संख्या से चिंतित होकर भारत सरकार ने उनके संरक्षण के लिए अप्रैल 1973 में बाग़ परियोजना (Project tiger) नामक कार्यक्रम चलाया।
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)
• मयूर या मोर भारत के राष्ट्रीय पक्षी की मान्यता दी गयी है।
• भारत सरकार ने मयूर को भी एक संरक्षित प्राणी मानते हुए भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत पूर्ण सुरक्षा प्रदान की है।
राष्ट्रीय जलीय जिव (National water animal)
• केन्द्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2009 को "गंगा डॉलीफिन" को भारत का राष्ट्रीय जल जिव घोषित किया।
राष्ट्रीय नदी
• 4 नवंबर, 2008 को भारत सरकार द्वारा गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया।
तो मित्रो आपको जरूर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही जानकारियों की लिए हमारे वेबसाइट Padhai kingdoms का नोटिफिकेशन allow कर ले।
Please do not enter any spam link in the comment box