नमस्कार दोस्तों आज हम विश्व इतिहास के प्रसिद्व युद्धों के नाम, कब और किसके बिच हुआ, कौन हारा कौन जीता और किस जगह पर हुआ इसका पूरा जानकारी देने वाले है।विश्व इतिहास के प्रसिद्व युद्ध के तारीख बहुत महत्वपूर्ण होते है क्योंकी प्रतियोगिता एवं परीक्षाओ में अधिकतर ये सवाल पूछे जाते है।
विश्व इतिहास के प्रसिद्व युद्ध सभी तरह के परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है जैसे - यूपीएसी, कैट, युजी, पीजी और अन्य सरकारी परीक्षा। इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़े।
विश्व इतिहास के प्रसिद्व युद्ध - World famous wars
नोट - लाल रंग आपको युद्ध का समय और नीला रंग किसके बिच हुआ बताएगा।
यह युद्ध 490 ई० पू० ईरानियों तथा यूनानियों के बिच मैराथन के मैदान पर हुआ था। जिसमे यूनानियों की विजय हुई और ईरानियों की हार हुई थी।
यह युद्ध 334 ई० पू० में हुआ था। यह युद्ध मकदूनिया के सिकन्दर और ईरानियों के बिच हुआ जिसमे सिकन्दर ने ईरानियों को परास्त किया था।
ये युद्ध 14 अक्टूबर 1066 ई० नरमुंडी तथा इंग्लैंड के बिच हुआ जिसमे नरमुंडी के शासक विलियम ने इंग्लैंड के राजा हैरोल्ड को परास्त किया और इंग्लैंड में नॉरमन शासन की नमी डाली।
यह युद्ध 1338 ई० शुरू हुआ और 1453 ई० में ख़त्म हुआ था। यह युद्ध इंग्लैंड और फ्रांस के बिच हुआ जो लगभग 100 वर्षो तक चला। जिसमे फ्रांस की विजय प्रात्पी हुई।
यह युद्ध 1704 ई० हुआ था। इस युद्ध में फ्रांस और बबरिया की सेनाएं एक तरफ और दूसरी ओर इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रिया सेनाएं एक तरफ थी। इसमें इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रिया जीत हुई और इस युद्ध के बाद इंग्लैंड की सैनिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि हुई।
6. अमेरिकी स्वतंत्र संग्राम |
यह युद्ध अमेरिका और ब्रिटिश के बिच हुआ। ब्रिटिश सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के कारण अमेरिका वासियो ने अपनी स्वाधीनता के लिए 1775 ई० में युद्ध किया जो लगभग 8 वर्ष यानि की 1783 ई० तक चला। अमेरिका के सभी उपनिवेशों ने संगधित होकर जार्ज वाशिंगटन के नेतृत्व में संघर्ष किया और अंत में उनकी विजय हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका में गणराज्य की स्थापना की।
यह युद्ध 1805 ई० समुद्री युद्ध हुआ जिसमे इंग्लैंड , फ्रांस और स्पेनिश के बिच युद्ध हुआ। इंग्लैंड के नौ सेनापति नेल्सन ने नेपोलियन का पतन करके फ्रांस और स्पेनिश के बेडे को हराया। इस युद्ध में इंग्लैंड की विजय हुई लेकिन नेल्सन की मित्यु हो गयी।
यह युद्ध 1805 ई० में हुआ जिसमे राजा नेपोलियन और ऑस्ट्रिया के बिच हुआ जिसमे नेपोलियन के सेना की जित हुई और रणनिति की दृस्टि से यह युद्ध विशेषकर महत्वपूर्ण था। ऑस्ट्रिया हार के बाद इटली में अपने सारे दावे त्यागने पड़े।
यह युद्ध 1815 ई० में हुआ। इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, पर्सिया और रूस चारो ने मिल के नेपोलियन को परास्त किया। नेपोलियन को बन्दी बनाकर सेट हेलेना द्वीप पर भेजा दिया गया जहा 1821 ई० नेपोलियन की मित्यु हो गयी।
यह युद्ध 1894 ई० हुआ था। यह युद्ध जापान और चीन के बिच हुआ जिसमे जापान ने चीन को 1895 ई० में हराकर फारमोसा तथा कोरिया पर अधिकार कर लिया था।
यह युद्ध 1914 ई० में शुरू हुआ और 1918 ई० ख़त्म हुआ। इस युद्ध में एक ओर जर्मनी, ऑस्ट्रिया तथा तुर्की थे दूसरी ओर इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, जापान, अमेरिका तथा रूस था। अंत में जर्मनी और उसके साथी की हार हुई। इस युद्ध में फलस्वरूप जर्मनी की शक्ति को कुचल दिया गया। उसके सभी उपनिवेश छीन लिए गए। युद्ध के परिमाणस्वरूप यूरोप के तीन देश ऑस्ट्रिया, तुर्की और रूस समात्प हो गए। रूस ने 1917 ई० में बोल्शेविक क्रांति हुई और वहा साम्यवादी सरकार क़याम हुई।
यह युद्ध 1939 ई० में शुरू हुआ और 1945 ई० ख़त्म हुआ। इस युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान एक ओर थे और दूसरी तरफ इंग्लैंड, फ्रांस, अमेरिका तथा रूस था। जर्मनी, इटली और जापान की हार हुई। इस युद्ध ने पुरे विश्व की काया पलट दी क्योंकी इस युद्ध में अमेरिका ने जापान के नगरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था। युद्ध का सबसे बड़ा परिमाण यह हुआ की यूरोपीय साम्राज्यवाद की जड़े हिल गयी और कुछ ही दशकों में वह समात्प हो गया। अफ्रीका तथा एशिया के लगभग सभी देश आज़ाद हो गए थे। पूर्वी यूरोप तथा चीन में साम्यवाद सरकारों स्थापित हुई।
यह युद्ध 1950 ई० हुआ था। यह युद्ध पुरे तीन साल तक चला जो उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बिच लड़ा गया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरिया दो भागो हो गया था। उत्तर कोरिया रूस की शाहयता से साम्यवादी सरकार कायम हो गयी थी।और दक्षिण कोरिया में अलग सरकार कायम थी जो अमेरिका के संरक्षण में था। युद्ध में चीन की साम्यवादी सरकार ने उत्तर कोरिया का साथ दिया और अमेरिका तथा संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण कोरिया का समर्थन किया। यह पहला युद्ध था जिसमे संयुक्त राष्ट्रसंघ एक संस्था के रूप में सम्मिलित हुआ।
यह युद्ध 1967 ई० हुआ था। इस युद्ध में इजराइल ने अकेले सीरिया, जॉर्डन, इजिप्ट, लेबनान, और सऊदी अरब को अकेले हराया था। युद्ध जितने के बाद इजराइल ने इजिप्ट का सिनाई भाग, जॉर्डन नदी का पश्चिम किनारा और सीरिया की गोलान पहाड़ियों पर कब्ज़ा कर लिया था।
15. तालिबान के खलीफा युद्ध |
यह युद्ध 11 सितम्बर 2001 में हुआ जो अमेरिका और अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान के बिच हुआ था।ओसमा बिल लादेन ने आतंकियों के मदद से अमेरिका के न्यूयोर्क और वाशिंगटन पर हमला करवाया था जिसमे अमेरिका के कई आम नागरिको की जान गयी थी। उसके बाद अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान और उसके सरकार का अंत किया।
विश्व इतिहास के प्रसिद्व युद्ध आपको जरूर पसंद आये होंगे। इस पुरे युद्ध के तारीख बहुत महत्वपूर्ण है जो आपको जरूर ध्यान से पढ़ना चाहिए क्योंकी परीक्षा में विश्व इतिहास के युद्ध की तारीख ही अधिकतर पूछे जाते है।
*******ध्यनवाद *******
Please do not enter any spam link in the comment box