Header logo

GK Questions About Jammu and Kashmir in Hindi – 100 MCQs

JKSSB, JKPSC या जम्मू-कश्मीर पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? इस लेख में आपको मिलेंगे जम्मू-कश्मीर GK प्रश्न उत्तर हिंदी में के 100 महत्वपूर्ण Jammu and Kashmir GK MCQ, जिनमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, प्रमुख योजनाओं और समसामयिक तथ्यों से जुड़े सवाल शामिल हैं। हर सवाल के साथ सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या दी गई है, ताकि आप अपनी J&K सामान्य ज्ञान की तैयारी जाँच सकें और JKSSB GK रिवीजन को बेहतर बना सकें।

 1. जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा के शासक कौन थे?

[A] गुलाब सिंह
[B] हरि सिंह
[C] प्रताप सिंह
[D] रणबीर सिंह

Correct Answer: [B] हरि सिंह
 
Explain:- महाराजा हरि सिंह (1895–1961) जम्मू-कश्मीर की रियासत (Princely State of Jammu and Kashmir) के अंतिम डोगरा के शासक थे। उन्होंने 1925 से 1949 तक शासन किया था।

2. महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय-पत्र पर किस तिथि को हस्ताक्षर किए थे?
[A] 15 अगस्त 1947
[B] 26 अक्टूबर 1947
[C] 16 अक्टूबर 1948
[D] 6 अक्टूबर 1948

Correct Answer:[B] 26 अक्टूबर 1947 
 
Explain: पाकिस्तानी कबायली आक्रमण के बाद महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए, जिसे 27 अक्टूबर को गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने मंजूरी दी।

3. जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को किस वर्ष समाप्त किया गया?
[A] 2015
[B] 2017
[C] 2018
[D] 2019

Correct Answer: [D] 2019

4. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
[A] 2019
[B] 2017
[C] 2016
[D] 2021

Correct Answer: [A] 2019
 
Explain: अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख—में विभाजित किया गया था।

5. पाकिस्तान-प्रशासित आज़ाद जम्मू-कश्मीर (AJK) की राजधानी कौन-सी है?
[A] स्कर्दू
[B] गिलगित
[C] मुजफ्फराबाद
[D] कारगिल

Correct Answer: [C] मुजफ्फराबाद

6. निम्नलिखित में से कौन-से क्षेत्र PoK के अंतर्गत बताया गया हैं?
[A] गिलगित
[B] बाल्टिस्तान
[C] आजाद कश्मीर
[D] इनमे से सभी

Correct Answer: [D] इनमे से सभी

7. K-2 (गॉडविन ऑस्टिन )पर्वत की ऊँचाई लगभग कितनी है?
[A] 7816 मीटर
[B] 8611 मीटर
[C] 8011 मीटर
[D] 8848 मीटर

Correct Answer: [B] 8611 मीटर

8. Q8. CPEC (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) किन दो प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है?
[A] श्रीनगर और लेह
[B] ग्वादर और काशगर
[C] जम्मू और लद्दाख
[D] मुजफ्फराबाद और गिलगित

Correct Answer: [B] ग्वादर और काशगर
Explain: CPEC (China-Pakistan Economic Corridor) चीन के शिनजियांग प्रांत के काशगर (Kashgar) शहर को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह (Gwadar Port) से जोड़ता है। यह लगभग 3,000 किलोमीटर लंबा गलियारा है, जो चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) परियोजना का हिस्सा है।

9. Q9. CPEC में चीन और पाकिस्तान को जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग कौन-सा है?
[A] जवाहर राजमार्ग
[B] बनिहाल राजमार्ग
[C] काराकोरम हाईवे
[D] जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Correct Answer: [C] काराकोरम हाईवे

10. 1962 मे भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद चीन ने भारत के किस क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया?
[A] गिलगित
[B] पुंछ
[C] उधमपुर
[D] अक्साई चिन

Correct Answer: [D] अक्साई चिन

11. भारत सरकार के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में चीन के कब्जे में लगभग कितने वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र है?
[A] 90,000 वर्ग किलोमीटर
[B] 78,000 वर्ग किलोमीटर
[C] 5,180 वर्ग किलोमीटर
[D] 38,000 वर्ग किलोमीटर

Correct Answer: [D] 38,000 वर्ग किलोमीटर

12. पंचशील समझौता किन दो देशों के बीच हुआ था?
[A] भारत और पाकिस्तान
[B] भारत और चीन
[C] भारत और नेपाल
[D] भारत और बांग्लादेश

Correct Answer: [B] भारत और चीन
Explain: पंचशील समझौता 29 अप्रैल 1954 को भारत और चीन के बीच हुआ था। इस पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और चीन के पहले प्रधानमंत्री चाउ एन-लाई ने हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के 5 सिद्धांतों (Five Principles of Peaceful Coexistence) पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी संप्रभुता का सम्मान और शांति बनाए रखना था।

13.चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) किस व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा है?
[A] केवल CPEC
[B] इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC)
[C] बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)
[D] सागरमाला परियोजना

Correct Answer: [C] बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)

14.भारत और चीन के बीच 29 अप्रैल 1954 को हस्ताक्षरित समझौता, जिसमें पंचशील के सिद्धांत शामिल थे, प्रारंभ में कितने वर्षों के लिए लागू किया गया था?
[A] 8 वर्ष
[B] 10 वर्ष
[C] 14 वर्ष
[D] 15 वर्ष

Correct Answer: [A] 8 वर्ष

15. विश्व का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र कौन-सा है?
[A] सियाचिन
[B] कारगिल
[C] ज़ांस्कर
[D] लद्दाख

Correct Answer: [A] सियाचिन

16. सियाचीन पर भारतीय सेना के अभियान का नाम क्या था?
[A] ऑपरेशन विजय
[B] ऑपरेशन राजीव
[C] ऑपरेशन मेघदूत
[D] ऑपरेशन सफेद सागर

Correct Answer: [C] ऑपरेशन मेघदूत

17. जून 1987 में सियाचिन क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के कब्जे से 'क्वैद पोस्ट' (Quaid Post) को वापस लेने के लिए भारतीय सेना ने कौन-सा अभियान चलाया था??
[A] ऑपरेशन विजय
[B] ऑपरेशन राजीव
[C] ऑपरेशन सफेद सागर
[D]ऑपरेशन मेघदूत

Correct Answer: [B] ऑपरेशन राजीव

18. कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन का क्या नाम था?
[A] ऑपरेशन सफेद सागर
[B] ऑपरेशन विजय
[C] ऑपरेशन मेघदूत
[D] ऑपरेशन राजीव

Correct Answer: [A] ऑपरेशन सफेद सागर
Explain: 26 मई 1999 को भारतीय वायुसेना ने कारगिल की ऊंची चोटियों से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए 'ऑपरेशन सफेद सागर' शुरू किया था।

19. ‘छोटा तिब्बत’ किसे कहा जाता है?
[A] जम्मू
[B] लेह
[C] श्रीनगर
[D] लद्दाख

Correct Answer: [D] लद्दाख

20. कारगिल युद्ध 1999 में भारतीय थल सेना का मुख्य ऑपरेशन कौन-सा था?
[A] ऑपरेशन सफेद सागर
[B] ऑपरेशन विजय
[C] ऑपरेशन मेघदूत
[D] ऑपरेशन राजीव

Correct Answer: [B] ऑपरेशन विजय
Explain: भारतीय थल सेना द्वारा 1999 के कारगिल युद्ध में घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए 'ऑपरेशन विजय' चलाया गया था, जिसकी सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' मनाया जाता है।

21. भारत का सबसे ऊँचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा (Highest Airport in India) कहाँ स्थित है?
[A] जम्मू
[B] धर्मशाला
[C] लेह (लद्दाख)
[D] श्रीनगर

Correct Answer: [C] लेह (लद्दाख)
Explain: लद्दाख के लेह में स्थित 'कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट' समुद्र तल से लगभग 3,256 मीटर (10,682 फीट) की ऊंचाई पर स्थित भारत का सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है।

22. परंपरागत दरबार मूव व्यवस्था में ग्रीष्मकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर का सिविल सचिवालय किस शहर में कार्य करता है?
[A] लेह
[B] श्रीनगर
[C] जम्मू
[D] कारगिल

Correct Answer: [B] श्रीनगर

23. परंपरागत दरबार मूव व्यवस्था में शीतकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर का सिविल सचिवालय किस शहर में कार्य करता है?
[A] जम्मू
[B] श्रीनगर
[C] लेह
[D] कारगिल

Correct Answer: [A] जम्मू

24. जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान (Northern Command) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[A] जम्मू
[B] श्रीनगर
[C] लेह
[D] उधमपुर

Correct Answer: [D] उधमपुर

25. जम्मू-कश्मीर का संविधान पूर्ण रूप से कब लागू हुआ था?
[A] 26 जनवरी 1950
[B] 26 जनवरी 1957
[C] 17 नवंबर 1956
[D] 5 अगस्त 2019

Correct Answer: [B] 26 जनवरी 1957
Explain: जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा ने 17 नवंबर 1956 को राज्य का संविधान अंगीकृत किया था|

26. 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा किन अनुच्छेदों के तहत प्राप्त था?
[A] अनुच्छेद 352 और 356
[B] अनुच्छेद 370 और 35A
[C] अनुच्छेद 14 और 19
[D] अनुच्छेद 32 और 226

Correct Answer: [B] अनुच्छेद 370 और 35A
Explain: 5 अगस्त 2019 से पहले अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा और अनुच्छेद 35A के तहत वहां के स्थानीय लोगों को खास अधिकार मिलते थे।

27. सर्वोच्च न्यायालय ने 11 दिसंबर 2023 को अनुच्छेद 370 से संबंधित मामले में क्या निर्णय दिया था?
[A] जम्मू-कश्मीर को उसी दिन राज्य का दर्जा बहाल कर दिया
[B] वर्ष 2019 के निर्णय को असंवैधानिक घोषित किया
[C] अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू कर दिया
[D] अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के निर्णय की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी

Correct Answer: [D] अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के निर्णय की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी

28. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) कब बने?
[A] 5 अगस्त 2019
[B] 15 अगस्त 2019
[C] 31 अक्टूबर 2019
[D] 26 जनवरी 2020

Correct Answer: [C] 31 अक्टूबर 2019

29. जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में कुल कितने जिले हैं?
[A] 15
[B] 18
[C] 20
[D] 22

Correct Answer: [C] 20 जिले

30. जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाएं कौन-सी हैं?
[A] केवल कश्मीरी, डोगरी और उर्दू
[B] हिंदी, पंजाबी, संस्कृत और अंग्रेज़ी
[C] कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी
[D] कश्मीरी, लद्दाखी, पंजाबी और नेपाली

Correct Answer: [C] कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी

31. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में से किस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा है?
[A] केवल जम्मू-कश्मीर
[B] केवल लद्दाख
[C] दोनों में विधानसभा नहीं है
[D] दोनों में समान व्यवस्था के तहत विधानसभा है

Correct Answer: [A] केवल जम्मू-कश्मीर

32. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पर्वत श्रेणियों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम क्या है?
[A] पीर पंजाल, काराकोरम, लद्दाख और ज़ांस्कर
[B] काराकोरम, लद्दाख, ज़ांस्कर और पीर पंजाल
[C] ज़ांस्कर, पीर पंजाल, काराकोरम और लद्दाख
[D] लद्दाख, पीर पंजाल, ज़ांस्कर और काराकोरम

Correct Answer: [B] काराकोरम, लद्दाख, ज़ांस्कर और पीर पंजाल

33. कश्मीर घाटी के दक्षिण में कौन-सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
[A] काराकोरम
[B] लद्दाख
[C] पूर्वी काराकोरम
[D] पीर पंजाल

Correct Answer: [D] पीर पंजाल

34. ज़ोजिला दर्रा किन दो क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है?
[A] कश्मीर घाटी और लद्दाख
[B] जम्मू और पंजाब
[C] जम्मू और हिमाचल प्रदेश
[D] श्रीनगर और मुजफ्फराबाद

Correct Answer: [A] कश्मीर घाटी और लद्दाख
Explain: ज़ोजिला दर्रा राष्ट्रीय राजमार्ग 1 (NH-1) पर स्थित है, जो कश्मीर घाटी (श्रीनगर) को लद्दाख (कारगिल और लेह) से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ता है।

35. बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग किन दो स्थानों को जोड़ती है?
[A] जम्मू और पठानकोट
[B] लेह और कारगिल
[C] बनिहाल और काजीगुंड
[D] श्रीनगर और मुजफ्फराबाद

Correct Answer: [C] बनिहाल और काजीगुंड

36. K2 (गॉडविन ऑस्टिन) किस प्रमुख पर्वत श्रेणी का हिस्सा है?
[A] पीर पंजाल
[B] कारा कोरम
[C] शिवालिक
[D] अरावली

Correct Answer: [B] कारा कोरम

37. 1972 के शिमला समझौते में सीजफायर लाइन को क्या नया नाम दिया गया था?
[A] नियंत्रण रेखा (LoC)
[B] अंतरराष्ट्रीय सीमा
[C] मैकमोहन रेखा
[D] वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

Correct Answer: [A] नियंत्रण रेखा (LoC)

38. सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot) कब शुरू किया गया था?
[A] 13 अप्रैल 1984
[B] 16 जुलाई 1999
[C] 11 अगस्त 1947
[D] 10 दिसंबर 1971

Correct Answer: [A] 13 अप्रैल 1984

39. उरी जलविद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?
[A] चिनाब
[B] तवी
[C] झेलम
[D] रावी

Correct Answer: [C] झेलम

40. सलाल और दुलहस्ती जलविद्युत परियोजनाएं किस नदी पर स्थित हैं?
[A] झेलम
[B] चिनाब
[C] सिंधु
[D] तवी

Correct Answer: [B] चिनाब

41. NHPC का सेवा-II (Sewa-II) पावर स्टेशन जम्मू-कश्मीर के किस जिले में स्थित है?
[A] रियासी
[B] जम्मू
[C] डोडा
[D] कठुआ

Correct Answer: [D] कठुआ

42. जम्मू शहर किस नदी के किनारे स्थित है?
[A] तवी
[B] झेलम
[C] सिंधु
[D] चिनाब

Correct Answer: [A] तवी

43. लोकपरंपरा के अनुसार, जम्मू नगर की स्थापना किस राजा ने की थी?
[A] राजा गुलाब सिंह
[B] राजा रणबीर सिंह
[C] महाराजा हरि सिंह
[D] राजा जम्बूलोचन

Correct Answer: [D] राजा जम्बूलोचन

44. जम्मू-कश्मीर शीतकालीन दरबार मूव आदेश: जम्मू में कार्यालय खुलने की तिथि क्या है?
[A] 2 अक्टूबर 2026
[B] 13 अक्टूबर 2026
[C] 10 दिसंबर 2026
[D] 2 नवंबर 2026

Correct Answer: [D] 2 नवंबर 2026

45. गुलमर्ग हिल स्टेशन जम्मू-कश्मीर के किस जिले में स्थित है?
[A] अनंतनाग
[B] बारामूला
[C] किश्तवाड़
[D] रियासी

Correct Answer: [B] बारामूला

46. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस दुर्लभ वन्यजीव के लिए प्रसिद्ध है?
[A] एशियाई सिंह
[B] कश्मीरी हंगुल
[C] एक सींग वाला गैंडा
[D] हिमालयी लाल पांडा

Correct Answer: [B] कश्मीरी हंगुल

47. जम्मू-कश्मीर में केसर की खेती के लिए कौन-सा स्थान प्रसिद्ध है?
[A] गुलमर्ग
[B] सोनमर्ग
[C] पहलगाम
[D] पंपोर (पुलवामा)

Correct Answer: [D] पंपोर (पुलवामा)

48. अमरनाथ गुफा किस धार्मिक मान्यता और प्राकृतिक स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है?
[A] भगवान गणेश की पत्थर की प्रतिमा
[B] भगवान शिव के प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग
[C] देवी दुर्गा की धातु प्रतिमा
[D] भगवान विष्णु की शिला प्रतिमा

Correct Answer: [B] भगवान शिव के प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग

49. जम्मू-कश्मीर मे माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर किस पर्वत पर स्थित है?
[A] त्रिकूट पर्वत
[B] पीर पंजाल पर्वतमाला
[C] ज़ांस्कर पर्वतमाला
[D] काराकोरम पर्वतमाला

Correct Answer: [A] त्रिकूट पर्वत

50. जम्मू के अखनूर में स्थित अंबरान पुरातात्विक स्थल क्यों प्रसिद्ध है?
[A] मुगलकालीन मस्जिदें
[B] डोगरा शासकों के महल
[C] प्राचीन बौद्ध स्तूप और अवशेष
[D] सिंधु घाटी सभ्यता के बंदरगाह

Correct Answer: [C] प्राचीन बौद्ध स्तूप और अवशेष

51. जम्मू के अमर महल संग्रहालय की वास्तुकला किस यूरोपीय शैली से प्रेरित है?
[A] गॉथिक शैली
[B] रोमन शैली
[C] फ्रांसीसी शैटो शैली (French Chateau Style)
[D] बारोक शैली

Correct Answer: [C] फ्रांसीसी शैटो शैली (French Chateau Style)

52. जम्मू शहर के बाहू किले में किस देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है?
[A] देवी काली (बावे वाली माता)
[B] माता चामुंडा
[C] माता वैष्णो देवी
[D] माता सरस्वती

Correct Answer: [A] देवी काली (बावे वाली माता)

53. कश्मीर का प्रसिद्ध मार्तंड सूर्य मंदिर किस राजवंश द्वारा बनवाया गया था?
[A] मौर्य वंश
[B] कार्कोट वंश
[C] गुप्त वंश
[D] लोदी वंश

Correct Answer: [B] कार्कोट वंश

54. रणजीत सागर बाँध (थीन डैम) किस नदी पर स्थित है?
[A] चिनाब
[B] झेलम
[C] तवी
[D] रावी

Correct Answer: [D] रावी

55. . भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झील कौन-सी है?
[A] डल झील
[B] मानसबल झील
[C] सुरिनसर झील
[D] वुलर झील

Correct Answer: [D] वुलर झील

56. होकेरसर आर्द्रभूमि (Hokersar Wetland) पर्यावरणीय दृष्टि से क्यों महत्त्वपूर्ण है?
[A] यह प्रवासी पक्षियों के शीतकालीन आवास के रूप में कार्य करती है
[B] यह मरुस्थलीय वनस्पतियों का प्रमुख क्षेत्र है
[C] यह समुद्री जीवों का प्रजनन स्थल है
[D] यह ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है

Correct Answer: [A] यह प्रवासी पक्षियों के शीतकालीन आवास के रूप में कार्य करती है

57. सुरिनसर और मानसर झीलें किस अंतरराष्ट्रीय संरक्षण सूची में शामिल हैं?
[A] यूनेस्को विश्व धरोहर सूची
[B] रामसर आर्द्रभूमि सूची (Ramsar Wetland Site)
[C] IUCN रेड लिस्ट
[D] बायोस्फीयर रिजर्व सूची

Correct Answer: [B] रामसर आर्द्रभूमि सूची

58. किश्तवाड़ हाई एल्टीट्यूड नेशनल पार्क मुख्य रूप से किस दुर्लभ वन्यजीव के संरक्षण के लिए जाना जाता है?
[A] एशियाई शेर (Asiatic Lion)
[B] हिम तेंदुआ (Snow Leopard)
[C] एक सींग वाला गैंडा (One-horned Rhinoceros)
[D] बंगाल टाइगर (Bengal Tiger)

Correct Answer: [B] हिम तेंदुआ (Snow Leopard)

59. किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान किस प्रकार के भू-दृश्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जाना जाता है?
[A] समुद्री मैंग्रोव वन
[B] उष्णकटिबंधीय वर्षावन
[C] तटीय प्रवाल भित्तियाँ
[D] हिमालयी पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र

Correct Answer: [D] हिमालयी पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र

60. कश्मीर के केसर को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग किस वर्ष प्राप्त हुआ था?
[A] 2012
[B] 2014
[C] 2020
[D] 2021

Correct Answer: [C] 2020

61. मुश्कबुदजी चावल (Mushkbudji Rice) अपनी किस विशेषता के लिए जाना जाता है?
[A] इसका काला रंग
[B] अत्यधिक लंबा दाना
[C] विशेष सुगंधित स्वाद
[D] समुद्री जल में उत्पादन

Correct Answer: [C] विशेष सुगंधित स्वाद

62. मुश्कबुदजी चावल का उत्पादन जम्मू-कश्मीर के किस जिले से जुड़ा है?
[A] अनंतनाग (सगाम बेल्ट)
[B] सांबा
[C] कठुआ
[D] राजौरी

Correct Answer: [A] अनंतनाग (सगाम बेल्ट)

63. भद्रवाह राजमाश किस कृषि उत्पाद की श्रेणी में आता है?
[A] तिलहन
[B] मसाला फसल
[C] रेशेदार फसल
[D] दलहन

Correct Answer: [D] दलहन

64. जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में बागवानी (Horticulture) क्षेत्र का क्या महत्त्व है?
[A] यह केवल खनिज उत्पादन पर आधारित है
[B] यह केवल समुद्री मत्स्य पालन को बढ़ावा देता है
[C] यह क्षेत्र केवल औद्योगिक मशीनों का निर्माण करता है
[D] यह फल और सूखे मेवों के उत्पादन से बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका जोड़ता है

Correct Answer: [D] यह फल और सूखे मेवों के उत्पादन से बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका जोड़ता है

65. जम्मू-कश्मीर में लैवेंडर की खेती और 'बैंगनी क्रांति' का मुख्य केंद्र कौन-सा है?
[A] सोनमर्ग
[B] भद्रवाह (डोडा जिला)
[C] गुलमर्ग
[D] पहलगाम

Correct Answer: [B] भद्रवाह

66. जम्मू-कश्मीर की बगलिहार जलविद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?
[A] रावी
[B] झेलम
[C] चिनाब
[D] तवी

Correct Answer: [C] चिनाब

67. किशनगंगा जलविद्युत परियोजना जम्मू-कश्मीर के किस जिले में स्थित है?
[A] बांदीपोरा
[B] जम्मू
[C] कठुआ
[D] अनंतनाग

Correct Answer: [A] बांदीपोरा

68. जम्मू-कश्मीर में NHPC की संचालित छह जलविद्युत परियोजनाओं की कुल स्थापित क्षमता कितनी है?
[A] 1,850 मेगावाट
[B] 2,000 मेगावाट
[C] 2,250 मेगावाट
[D] 3,360 मेगावाट

Correct Answer: [C] 2,250 मेगावाट

69. पाकल दुल जलविद्युत परियोजना किस जिले और नदी पर स्थित है?
[A] जम्मू और तवी नदी तंत्र
[B] बारामूला और झेलम नदी तंत्र
[C] कठुआ और रावी नदी तंत्र
[D] किश्तवाड़ और चिनाब नदी तंत्र (मरुसूदर नदी)

Correct Answer: [D] किश्तवाड़ और चिनाब नदी तंत्र (मरुसूदर नदी)

70. रामसर स्थल (Ramsar Site) घोषित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] आर्द्रभूमि का संरक्षण और उसका विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना
[B] वहाँ सभी प्रकार के निर्माण कार्य बढ़ाना
[C] केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना
[D] उस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करना

Correct Answer: [A] आर्द्रभूमि का संरक्षण और उसका विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना

71. जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय नदियों से विद्युत उत्पादन किस ऊर्जा स्रोत का उदाहरण है?
[A] तापीय ऊर्जा
[B] परमाणु ऊर्जा
[C] सौर ऊर्जा
[D] जलविद्युत ऊर्जा

Correct Answer: [D] जलविद्युत ऊर्जा

72. वुलर झील (Wular Lake) जम्मू-कश्मीर के किस जिले में स्थित है?
[A] श्रीनगर
[B] बारामूला
[C] बांदीपोरा
[D] अनंतनाग

Correct Answer: [C] बांदीपोरा

73. जम्मू-कश्मीर में सेब, अखरोट और केसर का उत्पादन अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में आता है?
[A] प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector)
[B] द्वितीयक क्षेत्र (Secondary Sector)
[C] तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector)
[D] चतुर्थक क्षेत्र (Quaternary Sector)

Correct Answer: [A] प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector)
Explain: सेब, अखरोट और केसर की खेती प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) में आता है क्योंकि इनका उत्पादन सीधे मिट्टी, पानी और जलवायु जैसे प्राकृतिक संसाधनों की मदद से किया जाता है।

74. कृषि उत्पाद को GI टैग मिलने से उपभोक्ताओं को क्या लाभ होता है?
[A] उत्पाद की कीमत हमेशा कम होना
[B] उत्पाद की पहचान और उसके भौगोलिक मूल की पुष्टि
[C] उत्पाद पर सभी कर समाप्त होना
[D] उत्पाद का विदेशों में उत्पादन अनिवार्य होना

Correct Answer: [B] उत्पाद की पहचान और उसके भौगोलिक मूल की पुष्टि

75. जम्मू-कश्मीर इतिहास: 13 जुलाई 1931 की ऐतिहासिक घटना किस स्थान से जुड़ी है?
[A] लाल चौक, श्रीनगर
[B] श्रीनगर केंद्रीय जेल के बाहर
[C] हज़रतबल दरगाह परिसर
[D] मुबारक मंडी, जम्मू

Correct Answer: [B] श्रीनगर केंद्रीय जेल के बाहर

76. जम्मू-कश्मीर में 1931 के जन-आंदोलन के बाद गठित ग्लैंसी आयोग (Glancy Commission) के अध्यक्ष कौन थे?
[A] राजा हरि सिंह
[B] महाराजा प्रताप सिंह
[C] बी. जे. ग्लैंसी (B. J. Glancy)
[D] शेख अब्दुल्ला

Correct Answer: [C] बी. जे. ग्लैंसी (B. J. Glancy)
Explain: ग्लैंसी आयोग का गठन 1931 के जन-आंदोलन के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रशासन में सुधार और मुस्लिम प्रजा की शिकायतों की जाँच के लिए किया गया था। इसके अध्यक्ष बी. जे. ग्लैंसी थे।

77.जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कितने निर्वाचित निर्वाचन क्षेत्र (Elected Constituencies) निर्धारित किए गए हैं?
[A] 55
[B] 60
[C] 90
[D] 95

Correct Answer: [C] 90

78. जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसीमन: SC और ST वर्ग के लिए आरक्षित सीटें कितनी हैं?
[A] 9 और 7
[B] 8 और 10
[C] 7 और 9
[D] 10 और 7

Correct Answer: [C] 7 और 9

79. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 कितने चरणों में आयोजित हुआ था?
[A] दो चरण
[B] चार चरण
[C] पाँच चरण
[D] तीन चरण

Correct Answer: [D] तीन चरण

80. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के मतों की गणना किस तिथि को हुई थी?
[A] 15 अक्टूबर 2024
[B] 8 अक्टूबर 2024
[C] 1 अक्टूबर 2024
[D] 5 अक्टूबर 2024

Correct Answer: [B] 8 अक्टूबर 2024

81. जम्मू-कश्मीर विधानसभा ई-विधान पोर्टल पर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम क्या दर्ज है?
[A] डॉ. फारूक अब्दुल्ला
[B] महबूबा मुफ्ती
[C] मनोज सिन्हा
[D] उमर अब्दुल्ला

Correct Answer: [D] उमर अब्दुल्ला

82 . जम्मू-कश्मीर मिशन युवा (Mission YUVA) का अगले पाँच वर्षों में कितने उद्यम स्थापित करने और कितने रोजगार अवसर पैदा करने का लक्ष्य है?
[A] 50,000 उद्यम और 1 लाख रोजगार
[B] 2 लाख उद्यम और 3 लाख रोजगार
[C] 3 लाख उद्यम और 5 लाख रोजगार
[D] 1.37 लाख उद्यम और 4.25 लाख रोजगार

Correct Answer: [D] 1.37 लाख उद्यम और 4.25 लाख रोजगार

83. जम्मू-कश्मीर समग्र कृषि विकास योजना (HADP) में कुल कितनी परियोजनाएँ शामिल हैं?
[A] 12
[B] 15
[C] 29
[D] 22

Correct Answer: [C] 29

84. जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (JKCIP) का कुल वित्तीय परिव्यय कितना है?
[A] 1,200 करोड़ रुपये
[B] 1,800 करोड़ रुपये
[C] 2,000 करोड़ रुपये
[D] 1,500 करोड़ रुपये

Correct Answer: [B] 1,800 करोड़ रुपये

85. जम्मू-कश्मीर कौशल विकास मिशन (JKSDM) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
[A] 2016
[B] 2020
[C] 2022
[D] 2025

Correct Answer: [A] 2016

86. जम्मू-कश्मीर बैंक मिशन युवा कार्यक्रम में कौन-सी योजनाएँ शामिल हैं?
[A] प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना
[B] फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और मृदा स्वास्थ्य योजना
[C] नैनो योजना, नई MSME योजना और बिजनेस एक्सेलेरेशन योजना
[D] स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया

Correct Answer: [C] नैनो योजना, नई MSME योजना और बिजनेस एक्सेलेरेशन योजना

87. कश्मीर की पारंपरिक लोकनाट्य शैली 'भांड पाथेर' की प्रमुख विशेषता क्या है?
[A] केवल धार्मिक भजनों का गायन
[B] केवल कठपुतली नृत्य
[C] शास्त्रीय संगीत पर आधारित नाटक
[D] व्यंग्य, अभिनय, नृत्य और सामाजिक विषयों का मंचन

Correct Answer: [D] व्यंग्य, अभिनय, नृत्य और सामाजिक विषयों का मंचन

88. कश्मीर का प्रसिद्ध 'रौफ' लोकनृत्य मुख्यतः किसके द्वारा किया जाता है?
[A] पुरुषों द्वारा
[B] बच्चों द्वारा
[C] महिलाओं द्वारा
[D] शेवर कलाकारों द्वारा

Correct Answer: [C] महिलाओं द्वारा

89. जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध 'दमहाल' लोकनृत्य किस समुदाय से संबंधित है?
[A] गुज्जर समुदाय
[B] बकरवाल समुदाय
[C] वट्टल समुदाय
[D] डोगरा समुदाय

Correct Answer: [C] वट्टल समुदाय

90. कश्मीरी लोकसंगीत शैली 'चक्री' में किन पारंपरिक वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है?
[A] रबाब, सारंगी और हारमोनियम
[B] सितार, वीणा और मृदंग
[C] तबला, शहनाई और बांसुरी
[D] ढोलक, नगाड़ा और संतूर

Correct Answer: [A] रबाब, सारंगी और हारमोनियम

91. कश्मीर की प्रसिद्ध कानी शॉल बुनाई में प्रयुक्त पारंपरिक उपकरण क्या है?
[A] चरखा
[B] कानी या तुजली नामक छोटी लकड़ी की छड़ियाँ
[C] धातु की सुई
[D] बाँस की बड़ी छड़ी

Correct Answer: [B] कानी या तुजली नामक छोटी लकड़ी की छड़ियाँ

92. मार्च 2025 में जम्मू-कश्मीर के किस उत्पाद को आधिकारिक GI पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ?
[A] जम्मू का बसोहली राजमा
[B] कश्मीर का कालीन
[C] डोडा का अखरोट
[D] कश्मीर विलो क्रिकेट बैट

Correct Answer: [D] कश्मीर विलो क्रिकेट बैट

93.(Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir (SKUAST-K) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[A] कठुआ
[B] चठ्ठा, जम्मू
[C] शालीमार, श्रीनगर
[D] बारामूला

Correct Answer: [C] शालीमार, श्रीनगर

94. SKUAST-J की आधिकारिक स्थापना कब हुई थी?
[A] 1 जनवरी 1995
[B] 15 अगस्त 2000
[C] 27 जुलाई 1982
[D] 20 सितंबर 1999

Correct Answer: [D] 20 सितंबर 1999

95. (Sher-i-Kashmir Institute of Medical Sciences – SKIMS) को डीम्ड विश्वविद्यालय (Deemed University) का दर्जा किस वर्ष प्रदान किया गया था?
[A] 1980
[B] 1983
[C] 1999
[D] 2000

Correct Answer: [B] 1983

96. जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक मुगल रोड का पुराना नाम क्या था?
[A] नमक मार्ग
[B] रेशम मार्ग
[C] केसर मार्ग
[D] लकड़ी मार्ग

Correct Answer: [A] नमक मार्ग

97. जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध 'पीर की गली' दर्रा किन दो प्रमुख क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क जोड़ता है?
[A] श्रीनगर और लेह
[B] जम्मू और कठुआ
[C] कश्मीर घाटी और राजौरी-पुंछ
[D] उधमपुर और डोडा

Correct Answer: [C] कश्मीर घाटी और राजौरी-पुंछ

98. श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक निशात बाग का निर्माण 1633 में किसने करवाया था?
[A] नूरजहाँ
[B] मीर जुमला
[C] असफ खान
[D] ज़फर खान

Correct Answer: [C] असफ खान

99. होकर्सर वेटलैंड (Hokersar Wetland) को जल की आपूर्ति करने वाली दो प्रमुख बारहमासी धाराएँ कौन-सी हैं?
[A] झेलम और सिंधा
[B] दूधगंगा और सुखनाग
[C] लिद्दर और किशनगंगा
[D] चिनाब और तवी

Correct Answer: [B] दूधगंगा और सुखनाग

100. उधमपुर के किरमची मंदिर समूह को स्थानीय रूप से क्या कहते हैं?
[A] सूर्य मंदिर समूह
[B] मार्तंड मंदिर
[C] अवंतिपोरा मंदिर
[D] पांडव मंदिर

Correct Answer: [D] पांडव मंदिर

101. अगर आपको जम्मू-कश्मीर में किसी एक जगह पर 7 दिन बिताने का मौका मिले, तो आप कहाँ जाना पसंद करेंगे ?

उत्तर:  नीचे कमेन्ट बॉक्स मे बताएं 

📖 संबंधित विषय पढ़ें:

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.