Header logo

भारत की नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

इसमें आपको भारत की नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर मिलेंगे। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ये टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकतर परीक्षाओ  में भारत की नदियों 
से जुड़े प्रश्न जरुर पूछे जाते है इसलिए मै आप से निवेदन करता हूँ की निचे दिए गये सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़े। 
भारत की नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर



प्रश्न 1: गंगा और ब्रह्मापुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर: मेघना 

प्रश्न 2: गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: पदमा
बांग्लादेश में गंगा नदी को पदमा के नाम जाना जाता है। 

प्रश्न 3: भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा 
गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है जिसकी कुल लम्बाई 2,510 किलोमीटर है।  

प्रश्न 4: भारत की सबसे अधिक नौगम्य (जहाज के चलने योग्य) दो नदियाँ कौन सी है? 
उत्तर: गंगा और ब्रह्मापुत्र 

प्रश्न 5: सुंदरवन का डेल्टा कौन-सी नदी बनाती है?
उत्तर: गंगा-ब्रह्मापुत्र 

प्रश्न 6: गंगा और ब्रह्मापुत्र नदियों का उदगम (Origin) स्थान कहाँ स्थित है? 
उत्तर: उत्तराखण्ड और तिब्बत में 

प्रश्न 7: सांगापो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश 
तिब्बत की सांगापो नदी अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करती है। 

प्रश्न 8: सिन्धु नदी की लम्बाई कितनी है?
उत्तर: 3,180 किलोमीटर 

प्रश्न 9: ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई कितनी है?
उत्तर: 3,848 किलोमीटर 

प्रश्न 10: माजुली द्वीप का निर्माण किस नदी ने किया है?  
उत्तर: ब्रह्मपुत्र नदी 
विश्व की सबसे बड़ी द्वीप माजुली का निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी ने किया है। 

प्रश्न 11: कौन सी नदी 'विनाशक नदी' कहलाती है? 
उत्तर: कोसी नदी 
बिहार में स्थित कोसी नदी 'विनाशक नदी' कहलाती है। 

प्रश्न 12: किस नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है?
उत्तर: दामोदर नदी 
पश्चिम बंगाल और झारखण्ड में बहने वाली दामोदर नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है। 

प्रश्न 13: दो प्रमुख नदियाँ कौन सी है जो अमरकंटक पठार से निकलती है परन्तु अलग-अलग दिशाओ में बहती है?
उत्तर: नर्मदा और सोन नदी 

प्रश्न 14: तवा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर: नर्मदा की 
तवा मध्य प्रदेश की एक प्रमुख नदी है जो नर्मदा की सहायक नदी है। 

प्रश्न 15: गंगा, गोदावरी, महानदी और ताप्ति निम्मलिखित में से कौन सी नदी डेल्टा नही बनाती है?
उत्तर: ताप्ति नदी डेल्टा नही बनाती है।

प्रश्न 16: किस नदी को 'ओडिशा का शोक' कहा जाता है?
उत्तर: महानदी 
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में स्थित महानदी को 'ओडिशा का शोक' भी कहा जाता है। 

प्रश्न 17: भारत की कौन सी नदी लवण (Salt) नदी जानी जाती है?
उत्तर: लूनी नदी 

प्रश्न 18: कौन सी नदी भेडाघाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात (Waterfall) का निर्माण करती है?
उत्तर: नर्मदा नदी 

प्रश्न 19: भारत की कौन सी नदी ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती है?
उत्तर: नर्मदा नदी 
नर्मदा नदी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है। 

प्रश्न 20: महानदी, नर्मदा और सोन नदियाँ कहा से निकलती है? 
उत्तर: अमरकंटक की पहाडियों से 
मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक की पहाडियों से महानदी, नर्मदा और सोन नदियाँ निकलती है। 

प्रश्न 21: दक्षिण भारत के पठारी प्रदेश को कौन सी नदी दो भागो में विभाजित करती है? 
उत्तर: नर्मदा नदी 

प्रश्न 22: किस नदी को 'वृदध गंगा' के नाम से जाना जाता है? 
उत्तर: गोदावरी 
गोदावरी नदी को 'वृदध (old) गंगा' के नाम से जाना जाता है। 

प्रश्न 23: सोन, गंडक, कोसी और गंगा निम्मलिखित में से कौन सी नदी ने सबसे अधिक मार्ग परिवर्तन किया है? 
उत्तर: कोसी नदी ने सबसे अधिक मार्ग परिवर्तन किया है। 

प्रश्न 24: वैनगंगा तथा पैनगंगा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर: गोदावरी नदी  

प्रश्न 25: किस नदी को उसकी पवित्रता के कारण 'दक्षिण भारत की गंगा' कहा जाता है?
उत्तर: कावेरी नदी 
कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में स्थित कावेरी नदी को उसकी पवित्रता के कारण 'दक्षिण भारत की गंगा' कहा जाता है। 

प्रश्न 26: कृष्णा नदी का उदगम स्थल किसके समीप है?
उत्तर: महाबलेश्वर 

प्रश्न 27: पंचगंगा  तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर: कृष्णा नदी 

प्रश्न 28: भारत की सबसे बड़ी वाह नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा नदी 

प्रश्न 29: गंगा, यमुना, सतलज और रावी निम्मलिखित में से कौन सी नदी हिमालय से परे की नदी है?
उत्तर: सतलज हिमालय से परे की नदी है।

प्रश्न 30: कौन सी नदी भ्रंश द्रोणी से होकर गुजरती है?
उत्तर: नर्मदा नदी भ्रंश द्रोणी से होकर गुजरती है

प्रश्न 31: हिमालय काटकर एवं बहकर नदिया कौन सी है?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र , सतलज और सिंधु नदियां  

प्रश्न 32: प्रायद्वीपीय (Peninsular) भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर: गोदावरी 
महाराष्ट्र के नासिक से निकलने वाली गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। 

प्रश्न 33: भागीरथी और अलकनंदा गंगा कहाँ पर मिलती है?
उत्तर: देव प्रयाग 
उत्तराखण्ड में स्थित देव प्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा गंगा मिलती है। 

प्रश्न 34: भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति वाली नदी कौन सी है?
उत्तर: हुन्गली 

प्रश्न 35: भारत में 'यारलुंग जंगबो नदी' के नाम से किस नदी को जाना जाता है?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र 

प्रश्न 36: कौन सी नदी विन्ध्य तथा सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के मध्य से होकर गुजरती है?
उत्तर: नर्मदा नदी 

प्रश्न 37: भारत के किस नदी को 'जैविक मरुस्थल' कहते है?
उत्तर: दामोदर 

प्रश्न 38: भारत की 'गणडक' नामक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: नारायणी 
गणडक नदी बिहार और नेपाल में बहने वाली नदी है जो नेपाल में नारायणी के नाम से जाना जाता है। 

प्रश्न 39: यमुना की सहायक नदी कौन सी है?
उत्तर: चम्बल नदी 

प्रश्न 40: कौन सी नदी ओडिशा में अपना डेल्टा बनाती है?
उत्तर: महानदी 

प्रश्न 41: भारत और नेपाल के बीच कौन सी नदी सीमा बनाती है?
उत्तर: काली नदी 

प्रश्न 42: भारत और बांग्लादेश के बीच किस नदी को लेकर विवाद है?
उत्तर: तीस्ता नदी 

प्रश्न 43: कावेरी, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र और गंगा निम्मलिखित में से कौन सी नदी का उदगम भारत में नही है?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र नदी का उदगम भारत में नही है। 

प्रश्न 44: कावेरी, कृष्णा, गोदावरी और बेतवा निम्मलिखित में से कौन सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है? 
उत्तर: बेतवा नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है। 

प्रश्न 45: मानस किस नदी की उपनदी है?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र 

प्रश्न 46: नर्मदा, तापी, मणडवी और महानदी निम्मलिखित में से कौन सी नदी एशचुअरी (Estuary) नही बनाती है? 
उत्तर: महानदी एशचुअरी नही बनाती है। 

प्रश्न 47: किस नदी को 'अरुण नदी' के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर: कोसी नदी 

प्रश्न 48: कावेरी, नर्मदा, गोदावरी और चम्बल निम्मलिखित में से कौन सी नदी क्षिप्रा नदी की सहायक है?
उत्तर: चम्बल नदी 

प्रश्न 49: कावेरी, नर्मदा, गोदावरी और चम्बल निम्मलिखित में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर गुजरती है?
उत्तर: नर्मदा नदी भ्रंश घाटी से होकर गुजरती है। 

प्रश्न 50: यमुना, गंगा, गोदावरी और तापी निम्मलिखित में किस नदी के एशचुअरी पर डेल्टा नही बनता है? 
उत्तर: तापी नदी के एशचुअरी पर डेल्टा नही बनता है। 

प्रश्न 51: गोदावरी नदी कहा से होकर बहती है?
उत्तर: महाराष्ट्र, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश 

प्रश्न 52: मुलताई नगर, व्यंबक गाँव, जनापाव पहाड़ी और ब्रह्मगिरी निम्मलिखित में से गोदावरी नदी का उदगम स्थल कहाँ है? 
उत्तर: व्यंबक गाँव गोदावरी नदी का उदगम स्थल कहाँ है। 

प्रश्न 53: आगरा किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर: यमुना नदी 

प्रश्न 54: तापी, कृष्णा, लूनी और नर्मदा निम्मलिखित में से कौन सी नदी भूमिबन्धित (land bound) नदी है?
उत्तर: लूनी नदी 

प्रश्न 55: भारत की सबसे प्राचीन नदी कौन सी है?
उत्तर: सिन्धु नदी 
सिन्धु नदी भारत की सबसे प्राचीन नदी है जो की अब पाकिस्तान का हिस्सा है। 

प्रश्न 56: गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा और महानदी निम्मलिखित में से वह कौन सी नदी है जो एक विभ्रंश-घाटी  (Rift valley) से होकर बहती है?
उत्तर: नर्मदा नदी 

प्रश्न 57: गोदावरी, झेलम, रावी और घाघरा निम्मलिखित में से कौन सी नदी जिसका उदगम भारतीय राज्य क्षेत्र में नही है? 
उत्तर: घाघरा नदी का उदगम भारतीय राज्य क्षेत्र में नही है। 

प्रश्न 58: तुंगभद्रा, मालप्रभा, घाटप्रभा और अमरावती निम्मलिखित में से कौन सी नदी कृष्णा नदी की सहायक नही है?  
उत्तर: अमरावती नदी कृष्णा नदी की सहायक नही है। 

प्रश्न 59: भागीरथी नदी कहाँ से निकलती है? 
उत्तर: गोमुख से  
उत्तराखण्ड के गोमुख स्थान से भागीरथी नदी निकलती है। 

प्रश्न 60: रोहतांग दर्रा, शेषनाग झील, मानसरोवर झील और मप्सातुंग हिमानी (Glacier) निम्मलिखित में से सिन्धु नदी उदगम स्थल कहाँ है? 
उत्तर: मानसरोवर झील

प्रश्न 61: बेतवा नदी किस नदी में मितली है?
उत्तर: यमुना नदी से 

प्रश्न 62: पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन सी है?
उत्तर: सिन्धु नदी 

प्रश्न 63: कावेरी, नर्मदा, गंगा और यमुना निम्मलिखित में से कौन सी नदी अंतत: अरब सागर में गिरती है?
उत्तर: नर्मदा नदी अरब सागर में गिरती है। 

प्रश्न 64: कोसी, झेलम, चेनाब और रावी निम्मलिखित में से किस नदी का उदगम नेपाल में है और वह गंगा नदी में आकर मिलती है?  
उत्तर: कोसी नदी का उदगम नेपाल में है और वह गंगा नदी में आकर मिलती है। 

प्रश्न 65: अमरकंटक से किस नदी का उदगम होता है?
उत्तर: नर्मदा नदी का उदगम अमरकंटक से होता है। 

प्रश्न 66: केन, बेतवा चम्बल और सोन निम्मलिखित में से कौन सी नदी यमुना में नही मिलती है?   
उत्तर: सोन नदी यमुना में नही मिलती है। 

प्रश्न 67: अलकनंदा के साथ वह कौन सी नदी है जिसके संगम पर रुद्रप्रयाग स्थित है?
उत्तर: मंदाकिनी  अलकनंदा के साथ वह नदी है जो रुद्रप्रयाग के संगम पर स्थित है। 

प्रश्न 68: नर्मदा, महानदी, गोदावरी और कृष्णा निम्मलिखित में से किस नदी का सबसे बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र है?
उत्तर: गोदावरी 

प्रश्न 69: साबरमती, लूनी और बेतवा निम्मलिखित में से कौन सी नदी कच्छ (गुजरात) के रण में समाहित होती है?   
उत्तर: लूनी नदी कच्छ के रण में समाहित होती है।  

प्रश्न 70: दूधगंगा नदी किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर में 

प्रश्न 71: कौन सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है?
उत्तर: माही नदी 

प्रश्न 72: कालिंदी नदी का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर: यमुना नदी 

PDF Download Click here 
Download

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. किस नदी को 'ओडिशा का शोक' कहा जाता है?
一 महानदी

2. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक नदिया है?
一 मध्य प्रदेश 

3. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
一 गंगा नदी 

4. भारत की सबसे प्राचीन नदी कौन सी है?
一 सिन्धु नदी 

ये भी पढ़े -


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.